लंकाकाण्ड
लंकाकाण्ड वाल्मीकि कृत रामायण और गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री राम चरित मानस का एक भाग (काण्ड या सोपान) है।
जाम्बवन्त के आदेश से नल-नील दोनों भाइयों ने वानर सेना की सहायता से समुद्र पर पुल बांध दिया। श्री राम ने श्री रामेश्वर की स्थापना करके भगवान शंकर की पूजा की और सेना सहित समुद्र के पार उतर गये। समुद्र के पार जाकर राम ने डेरा डाला। पुल बंध जाने और राम के समुद्र के पार उतर जाने के समाचार से रावण मन में अत्यंत व्याकुल हुआ। मन्दोदरी के राम से बैर न लेने के लिये समझाने पर भी रावण का अहंकार नहीं गया। इधर राम अपनी वानरसेना के साथ सुबेल पर्वत पर निवास करने लगे। अंगद राम के दूत बन कर लंका में रावण के पास गये और उसे राम के शरण में आने का संदेश दिया किन्तु रावण ने नहीं माना।
शांति के सारे प्रयास असफल हो जाने पर युद्ध आरम्भ हो गया। लक्ष्मण और मेघनाद के मध्य घोर युद्ध हुआ। शक्तिबाण के वार से लक्ष्मण मूर्छित हो गये। उनके उपचार के लिये हनुमान सुषेण वैद्य को ले आये और संजीवनी लाने के लिये चले गये। गुप्तचर से समाचार मिलने पर रावण ने हनुमान के कार्य में बाधा के लिये कालनेमि को भेजा जिसका हनुमान ने वध कर दिया। औषधि की पहचान न होने के कारण हनुमान पूरे पर्वत को ही उठा कर वापस चले। मार्ग में हनुमान को राक्षस होने के सन्देह में भरत ने बाण मार कर मूर्छित कर दिया परन्तु यथार्थ जानने पर अपने बाण पर बिठा कर वापस लंका भेज दिया। इधर औषधि आने में विलम्ब देख कर राम प्रलाप करने लगे। सही समय पर हनुमान औषधि लेकर आ गये और सुषेण के उपचार से लक्ष्मण स्वस्थ हो गये।
रावण ने युद्ध के लिये कुम्भकर्ण को जगाया। कुम्भकर्ण ने भी राम के शरण में जाने की असफल मन्त्रणा दी। युद्ध में कुम्भकर्ण ने राम के हाथों परमगति प्राप्त की। लक्ष्मण ने मेघनाद से युद्ध करके उसका वध कर दिया। राम और रावण के मध्य अनेकों घोर युद्ध हुये और अन्त में रावण राम के हाथों मारा गया। विभीषण को लंका का राज्य सौंप कर राम सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पकविमान पर चढ़ कर अयोध्या के लिये प्रस्थान किया।
RAMSETU KA NIRMAN AUR RAMESWARAM KA STHAPANA
Read More
SHRI RAM LANKA ME RAVAN BECHAIN
Read More
SUBEL PARWAT PAR SHRI RAM
Read More
अंगदजी का लंका जाना और रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद ANGAD RAVAN SANVAD
Read More
रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना
Read More
लक्ष्मण और मेघनाथ युद्ध और लक्ष्मण को शक्ति बाण लगना
Read More
हनुमानजी का संजीवनी के लिए जाना
Read More
भरतजी के बाण से हनुमान का मूर्च्छित होना
Read More
रावण का कुम्भकर्ण को जगाना और कुम्भकर्ण युद्ध और उसकी परमगति
Read More
श्री राम और मेघनाथ युद्ध, नागपाश लगना और मेघनाथ वध
Read More
रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान
Read More
लक्ष्मण-रावण युद्ध
Read More
रावण यज्ञ विध्वंस, राम-रावण युद्ध
Read More
JAB SHRI RAM KO RAVAN KA SHAKTI BAN LAGA
Read More
RAMAYAN RAM RAVAN YUDH
Read More
TRIJATA SITA SANVAD
Read More
Ravan Vadh
Read More
Mandodari Vilap
Read More
Vibhishan Ka Rajyabhishek
Read More
Hanuman Jee Aur Sita Sanvad
Read More
Sita Jee Ka Agni Pariksha
Read More
Indra Ka Amrit Varsha Aur Devatao Ki Stutui
Read More
Ayodhya Vapasi Anurodh
Read More
Vashtrabhushan Varsha
Read More
Shri Ram Ka Avadh Vapasi
Read More